फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Show the Meena Manch film to children in every school so that they develop an understanding of self-defense.

Mau News: हर स्कूल में बच्चों को मीना मंच फिल्म दिखाएं ताकि उनमें विकसित हो आत्मरक्षा की समझ

Tue, 23 Dec 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Show the Meena Manch film to children in every school so that they develop an understanding of self-defense.
मधुबन। नगर पंचायत स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को पावर एंजल के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता के विकास पर कार्यशाला हुई। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को मीना मंच फिल्म दिखाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ आत्मरक्षा की समझ विकसित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने पॉक्सो एक्ट, सुरक्षा का घेरा, गुड टच-बैड टच एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विषयगत जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसमें 44 सुगमकर्ताओं शामिल हुए। कार्यशाला में प्रशिक्षक मीनाक्षी सिंह और आकाश राय ने मीना मंच के गठन, सुगमकर्ताओं में निहित नेतृत्व गुण, पावर एंजल की भूमिका एवं विशेषताएं, मीना मंच संचालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याएं तथा उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आदर्श मीना मंच के गठन, आदर्श मीना मंच, आदर्श सुगमकर्ता के ब्लॉक, जनपद एवं राज्य स्तर पर चयन, सम्मान की प्रक्रिया, ब्लाक व एनपीआरसी स्तर पर मीना मंच नोडल के चयन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
इस दौरान बीना रावत, अल्का गुप्ता, शशि सिंह, ममता, मालती यादव, वर्तिका मौर्या, आराधना, शुभ्रा सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed