{"_id":"68206dd05dd1ac69ec0b4d9f","slug":"shouting-and-screaming-in-wedding-ceremony-electric-current-passed-in-tent-young-man-died-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी समारोह में मची चीख-पुकार, टेंट में उतरा करंट, युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी समारोह में मची चीख-पुकार, टेंट में उतरा करंट, युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 11 May 2025 03:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 03:02 PM IST
सार
शादी समारोह में युवक की करंट लगने से माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
करंट से युवक की माैत के बाद माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सेंचई बेलभद्र गांव में एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने आए सोलह वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का कारण टेंट के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से पूरे टेंट के सहारे में लगी लोहे की पाइप में करंट उतरना रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक किशोर की पहचान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना ग्रामसभा के फदुल्लाहपुर मौजा निवासी किशन यादव पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। रविवार की सुबह क्षेत्र के सेचूई बेलभद्र गांव में रामनिवास यादव के यहां एक लड़की की शादी समारोह में निमंत्रण करने गया हुआ था। वहां पर लगे टेंट की पाइप में ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से करंट उतर रहा था।
विज्ञापन
इससे अंजान किशोर ने जैसे ही पाइप को पकड़ा, वह करंट की जद में आ गया। घटना के बाद लोगों ने किशोर को किसी तरह से पाइप से छुड़ाकर उसे रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी लगते किशन के पिता मनोज, मां अनिता, छोटा भाई-प्रियांशु के साथ दोनों बहनें संध्या और प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ चिरैयाकोट योगेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन