फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shops will be arranged on the roof of roadways buildings, plan to give them on rent

Mau News: रोडवेज भवनों की छत पर सजेंगी दुकानें, किराए पर देने की योजना

Tue, 19 Dec 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shops will be arranged on the roof of roadways buildings, plan to give them on rent
मऊ। बेहतर प्रबंधन और रोडवेज बस स्टेशनों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की सरकार की योजना है। रोडवेज डिपो के भवनों पर दुकानें सजने लगेंगी। रोडवेज डिपो के भवन की छतों को व्यवसायिक उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन की ओर से द्वारा भवन की छत को किराए पर देकर भाड़ा वसूला जाएगा। छत को किसी भी एजेंसी या व्यवसायी को 30 वर्ष की लीज पर देने की योजना बनाई गई है। राज्य वित्त मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार की शाम छह बजे आरएम कार्यालय आजमगढ़ में परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। जिसमें मऊ, दोहरीघाट डिपो के एआरएम शामिल हुए। वित्त मंत्री ने दोनों डिपो की भवनों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश करने को कहा था। इससे यह तय हो सके कि उनकी छतें उपयोग के लायक हैं या नहीं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से दोनों डिपो के भवन की छत का सर्वे कर एआरएम ने रिपोर्ट पेश की। एआरएम मऊ हरिशंकर पांडेय और एआरएम दोहरीघाट आरपी साहू ने बताया कि सर्वे सफल होने पर छतों को किराए पर देने की योजना है। रिपोर्ट दे दी गई है। दिशा-निर्देश मिलने पर आगे का काम किया जाएगा। छत को 30 वर्ष की लीज पर दिया जा सकता है या कोई भी किसी बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी बुक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed