फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivpal Yadav paid tribute to SP MLA Sudhakar Singh in mau

Mau News: सुधाकर सिंह के निधन से सपा के लिए बड़ी क्षति, शिवपाल यादव ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 02 Dec 2025 05:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Dec 2025 05:06 PM IST
सार

दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की तेरहवीं में मंगलवार को सपा नेता शिवपाल यादव मऊ पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

विज्ञापन
Shivpal Yadav paid tribute to SP MLA Sudhakar Singh in mau
सुधाकर सिंह के परिजनों से मिले शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता शिवपाल यादव मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक स्व. सुधाकर सिंह के पैतृक गांव दादनपुर अहिरौली तेरहवीं में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में शिवपाल यादव दिवंगत विधायक के गांव पहुंचे। शिवपाल यादव ने कहा कि दिवंगत सुधाकर सिंह एक अच्छे और सुलझे हुए नेता थे। जो जमीन पर लोगों के साथ जुड़े हुए थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुजीत सिंह उनकी कमी को पूरा करेंगे और पूरी समाजवादी पार्टी सुजीत सिंह के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


इस दौरान आजमगढ़ के सगड़ी से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह और सपा विधायक एच एन पटेल भी वहां मौजूद रहे। सुधाकर सिंह की तेरहवीं में सुबह से ही लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed