फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivnarayan Rai became the president and Akhilesh Kumar Srivastava became the vice president.

Mau News: शिवनारायण राय अध्यक्ष और अखिलेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बने

Wed, 07 Jan 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shivnarayan Rai became the president and Akhilesh Kumar Srivastava became the vice president.
हसील बार एसोसिएशन सदर के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष शिवनारायण राय और उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्
तहसील बार एसोसिएशन सदर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर शिवनारायण राय और उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक चला। 60 अधिवक्ताओं में से 59 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन दुर्गादत्त चौबे ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ, जिसकी घोषणा सात जनवरी को बैठक के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर शिवनारायण राय को 32 मत प्राप्त हुए, उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद पर प्रतिद्वंदी सुभाष सिंह को 27 मत प्राप्त हुए थे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को 32 और प्रेमप्रकाश चौहान को 26 मत प्राप्त हुए। एल्डर कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुधाकर राय शर्मा, राजीव कुमार पांडेय ने चुनाव में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed