{"_id":"66fed39f46d0a3139706e1c0","slug":"shivangi-defeated-roshni-in-a-close-contest-mau-news-c-295-1-mau1003-118608-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कांटे के मुकाबले में शिवांगी ने रोशनी को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कांटे के मुकाबले में शिवांगी ने रोशनी को दी पटकनी
विज्ञापन
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाॅक के पहसा बाजार स्थित भूधरिया बाबा पोखरे पर गांधी पर बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद सहित आजमगढ़, बलिया, गोंडा जनपद के कुल 35 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाया। इसमें 29 जोड़ी बाल पहलवानों की और 6 जोड़ी वयस्क पहलवानों की रही। कुश्ती दंगल में एकमात्र महिला पहलवानों की जोड़ी का मुकाबला रोमांचकारी रहा। इस मुकाबले में शिवांगी पहलवान (मधुबन) ने प्रयागराज की पहलवान रोशनी को कांटे के मुकाबले में पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया।
बुधवार को कुश्ती दंगल में का उद्घाटन भाजपा नेता राम प्रवेश राजभर ने किया। देर सायं तक चले कुश्ती दंगल में 13 जोड़ी पहलवानों का मुकाबला बराबरी पर छूटा। विशाल (भलया) एवं सलमान (सरवां) के मुकाबले में सलमान विजेता रहे। प्रभास यादव (भलयां) व अंकित यादव (आजमगढ़) के मध्य कुश्ती बराबर पर छुटी। नवीन यादव (बलिया) और राहुल यादव (सरवां) की कुश्ती भी बराबरी पर रही।
विशिष्ट अतिथि घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। बलिया जनपद के पूर्व केशरी महरजवां निवासी दिवंगत हरिंद्र पलवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अवधेश कुमार हलचल, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।