फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivam Maurya and Aradhana Singh top the 100 meter race

Mau News: सौ मीटर दौड़ में शिवम मौर्य और आराधना सिंह अव्वल

Thu, 15 Jan 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shivam Maurya and Aradhana Singh top the 100 meter race
मुहम्मदाबाद गोहना बरहदपुर गांव में युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया ्
मकर संक्रांति के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के बरहदपुर गांव में बृहस्पतिवार को युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200मीटर, 400 और 1000 मी दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

बालक वर्ग में शिवम मौर्य ने 100 मीटर रेस जीत कर सबसे तेज धावक का खिताब जीता। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में आराधना सिंह ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी कर खिताब जीता।
विज्ञापन

इसी तरह से बालक वर्ग में के 200 मी प्रतियोगिता में अनीश चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में विनीत राजभर विजेता घोषित हुए। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में अंशिका सिंह प्रथम, चंदन चौहान द्वितीय और आराधना सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर में प्रिया पाल, चांदनी चौबे और आरोही पटेल ने क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की 200 मी प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि शिवानंद राजभर को तीसरा स्थान मिला।
इसी प्रकार 400 मीटर बालक वर्ग में विनीत राजभर ने पहला स्थान प्राप्त किया आकाश सिंह का दूसरा और विपिन राजभर को तीसरा स्थान मिला। 1000 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में सचिन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सुमित यादव दूसरे और किशन राजभर तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्याम सुंदर चौबे और अजीत सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि संजीव द्विवेदी, राहुल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कल्पनाथ सिंह, ओंकार सिंह, अरुण सिंह, सुनील चौबे, आदर्श चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed