फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shiv procession came out amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शिव बरात

Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shiv procession came out amid tight security
दोहरीघाट में निकली शिव बारात में निकली झांकी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। महाशिवरात्रि पर शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच संवेदनशील इलाकों से होते हुए भगवान शिव की बरात निकली। गाजे बाजे संग निकली बरात में लोग विभिन्न रूपों में नाचते गाते चल रहे थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। शीतला माता मंदिर से हजारों श्रद्धालुओं ने बरात निकाली। बरात में भगवान शंकर के गण बने कुत्ता, बंदर, बिल्ली और भूत बैताल का रूप धरे श्रद्धालु चल रहे थे। शिव बारात दशई पोखरा चौराहा होते हुए मिर्जाहादीपुरा, डीएवी, आर्यसमाज, संस्कृत पाठशाला, सदर चौैक, सिंधी कालोनी, रेलवे फाटक, बाल निकेतन, रोडवेज ओवरब्रिज होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह बारातियों का स्वागत हुआ। साथ ही एक दूसरे से लोग गले मिलेे। मंदिर में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट : कस्बे में बाबा मेलाराम मंदिर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शिव बरात जुलूस निकला। शिव बारात में ब्रह्मा, विष्णु, नारद, भूत बैताल, पिशाच, नर नारी सभी गाजे बाजे संग नचाते गाते हुए चल रहे थे। मनमोहक झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। वही झूमिला गोरखपुर जय महाकाल झांकी ग्रुप के कालाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव पार्वती हनुमान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed