{"_id":"595a87ec4f1c1ba9218b4716","slug":"shia-community-extends-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया समुदाय ने निकाला जुलूूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया समुदाय ने निकाला जुलूूस
mau news
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
तकरीर करते मौलाना शफगत तकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी नगर के बड़ागांव के हजारों शिया समुदाय के महिला,पुरुषों ने बैनर सहित जुलूस निकाल कर सऊदी सरकार के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
जुलूस मस्जिदे जहरा से प्रारंभ होकर सदर इमामबाड़ा पर शाम को मौलानाओं के तकरीर से समाप्त हुआ। सऊदी सरकार के तत्कालीन खलीफा अल सऊद द्वारा 1924 में पैगंबर मोहम्मद साहब की पुत्री फातिमा जहरा के साथ चार इमामों के मजारो को बेहुरमती को लेकर शिया समुदाय के हजारों लोग मौलाना मजाहिर, मौलाना सफकत तकी व मौलाना मेहदी हुसैनी के नेतृत्व हजारों शिया समुदाय के महिला,पुरुष हाथों में सऊदी सरकार,पाकिस्तान के साथ इसराइल के विरुद्ध बैनर,तख्ती लिए मस्जिदे जहरा से जुलूस के रूप में आतंकवाद मुर्दाबाद, सऊदी सरकार मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद,आदि नारे लगाते हुए नीमतले होते हुए मोहल्ले का भ्रमण करते हुये शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिया सादर इमाम बड़ा पर जाकर समाप्त हुआ। नीमताले के साथ सदर इमाम बाड़ा के प्रांगण में हुई सभा में मौलाना सफकत तकी,मौलाना मेहदी हुसैनी, मौलाना मजाहिर हूसैन ने कहा कि आजही के दिन 1924 में सऊदी सरकार ने हमारे चार इमामों के साथ रसूल की पुत्री फातिमा जहरा की मजार को बेइज्जती करते हुए ढहवा दिया।यही नहीं शिया समुदाय के लोगों के साथ बराबर जुल्म किया जारहा है।मस्जिदों में सजदा के समय बम फेक कर हत्या की जारही है।यही हाल पाकिस्तान में शिया समुदाय के साथ हो रहा है।उनके साथ बहुत अन्याय किया जारहा है। आई एस आई को सह देकर ईरान,सीरिया में शिया समुदाय को मरवाया जा रहा है। इस अवसर पर मौलाना नासीमुल, मौलाना मेहदी हुसैन, ,वकार अली, असगर नासरी, जफर मेहदी, अलमदार, जरगाम, अब्बास, गजनफर, नायब, मोजाहिर,फिरोज हैदर,समीम ,दुरुल हसन,कायम रजा आदि शामिल रहे।