फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shahganj-Ballia passenger will run till Ayodhya Dham

Mau News: अयोध्या धाम तक चलेगी शाहगंज-बलिया पैसेंजर

Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shahganj-Ballia passenger will run till Ayodhya Dham
मऊ। रोजाना बलिया-शाहगंज-बलिया पैसेंजर (55135/ 55134) 10 जुलाई तक स्पेशल नंबर के साथ अयोध्या धाम तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन का नाम भी बदलकर अयोध्या धाम समर स्पेशल और शाहगंज समर स्पेशल कर दिया गया है। ये ट्रेन रोजाना शाम को चलती है।
विज्ञापन

अब जनपद वासियों को अयोध्या जाने के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बलिया-शाहगंज पैसेंजर (55135) रोजाना शाम को 5:30 बजे बलिया जंक्शन से निकलकर फेफना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, आजमगढ़ होते हुए रात को 10:05 बजे शाहगंज पहुंचती है। शाहगंज-बलिया पैसेंजर (55134) रोजाना शाहगंज से दोपहर 3:20 बजे बलिया के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

बलिया से शाहगंज तक 167 किमी तक पैसेंजर चल रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए शाहगंज से स्पेशल नंबर (04219/04220) के साथ 10 जुलाई तक 97 किमी अयोध्या धाम जंक्शन तक चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया से शाहगंज पहुंचने के बाद वहां से अयोध्या धाम समर स्पेशल (04219) शाहगंज से रोज रात को 10:35 बजे निकलेगी और भोर में 1:40 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। फिर शाहगंज समर स्पेशल (04220) अयोध्या धाम जंक्शन से भोर में 2:10 बजे निकलेगी और सुबह 11:28 बजे शाहगंज पहुंचेगी। बलिया से शाहगंज और शाहगंज से बलिया तक 167 किमी तक पैसेंजर ट्रेन का किराया 40 रुपये और शाहगंज से अयोध्या धाम तक स्पेशल ट्रेन का 97 किमी का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed