{"_id":"65316d02d0dd3e3e3f03e5c4","slug":"seven-quintals-of-gram-pulses-15-boxes-of-oil-seeds-mau-news-c-295-1-svns1028-3960-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सात क्विंटल चने की दाल, 15 पेटी तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सात क्विंटल चने की दाल, 15 पेटी तेल सीज
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त और उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने कस्बा के एक बड़े ट्रेडिंग व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर सोयाबीन, तेल, चना, दाल, रिफाइन आदि का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। कार्रवाई में लगभग सवा लाख रुपये की खाद्य सामग्रियां सीज की गईं।
जांच टीम ने कस्बा के रोडवेज पर चार मिठाई के दुकानों और एक किराना की फुटकर दुकान पर भी जांच किया और वहां से बर्फी, सोन पापड़ी, बूंदी लड्डू आदि का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा। इस दौरान पूरे कस्बा में हड़कंप मच गया।अधिकांश दुकानें बंद हो गई।
दीपावली, दशहरा, त्योहार को देखते हुए एसडीएम हेमंत चौधरी और खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम ने कस्बा के कई प्रतिष्ठान पर जाकर वहां से खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया और जांच के लिए भेजा। इस दौरान टीम ने सात क्विंटल चना दाल, सोयाबीन तेल, रिफाइन तेल, भुना चना आदि की सैंपलिंग किया। इसके बाद टीम ने रोडवेज स्थित मिठाई की चार दुकानों के एक फुटकर किराना की दुकान से बर्फी, सोन पापड़ी, बूंदी का लड्डू और सोयाबीन तेल का नमूना लेकर गुणवत्ता की जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
जांच टीम आने की सूचना पर कस्बा की मिठाई, किराना आदि की दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गई और कस्बा में हड़कंप मच गया। टीम में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार गौरव शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, बिंदु पांडेय, अमित कुमार राणा, सत्य राम यादव विजय प्रताप आदि शामिल रहे।