फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven people including woman injured in three road accidents

तीन सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग घायल

Wed, 08 Jun 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seven people including woman injured in three road accidents
घृसी क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्र्राली स? - फोटो : MAU
घोसी/चिरैयाकोट। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घोसी : कोतवाली क्षेत्र कि टड़वा हाजीपट्टी के पास बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के परानपुर निवासी हरिश्चंद चौहान बाइक से अपनी मां फूलेसरी और तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ बोझी बाजार से दवा लेकर घर जा रहा था। रामपुर टड़वा हाजी पट्टी के पास सामने से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों को बड़रांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, नगर से सटे जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की भोर में दूध लदे डीसीएम की ट्राली से टक्कर हो जाने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। भोर में साढ़े चार बजे मऊ की तरफ दूध लदी डीसीएम जा रही थी। नवापुरा गांव के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई और वाहन दूसरी तरफ खड़ी नव निर्मित ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। घटना में आगरा जिले के छत्ता थाना क्षेत्र के सदबात निवासी नरेंद्र चौधरी (25) एवं चंदेशर थाने के महादेव नगर विहार कालोनी निवासी चालक संतोष सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिरैयाकोट : थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात आठ बजे दो बाइक आमने सामने टकरा गई। जिसमें दंपती घायल हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार निवासी प्रेमचंद चौहान 20 अपनी पत्नी को गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तड़वा टप्पा स्थित ससुराल से लेकर रात आठ बजे लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed