फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven lakh copies will be tested at two evaluation centers

Mau News: दो मूल्यांकन केंद्रों पर जचेंगी सात लाख कॉपियां

Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh copies will be tested at two evaluation centers
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम दौर में है। मूल्यांकन कार्य वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगा। नगर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों पर 2243 परीक्षक लगभग सात लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। यहां 801 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि हाईस्कूल उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र है। यहां 1442 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दोनों केंद्रों पर गैर जनपदों से उत्तरपुस्तिकाओं की खेप आने का क्रम जारी है। लगभग सात लाख उत्तरपुस्तिकाएं आनी हैं। शासन ने मूल्यांकन कार्य से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शासन के प्रमुख सचिव वर्ष 2023 के मूल्यांकन कार्य का तय बिंदु पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को परिषद के कार्यालय में मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। परीक्षकों का प्रशिक्षण मूल्यांकन कार्य के एक दिन पूर्व दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र के कक्षों में जाकर जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम निरीक्षण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 मार्च से दो मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed