{"_id":"f518360df24ccaf078d57102e8f9523d","slug":"seven-injured-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सात लोग घायल
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Mar 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणटोला और मधुबन थाना क्षेत्रों में दो बोलेरो चालकों ने अपना नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे राहगीरों को टक्कर मार कर भाग गए। दोनों सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।
तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा में हुई घटना में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना पाकर मौके पर एसडीएम पहुंचे और अस्पताल में दवा इलाज एवं चिकित्सक की व्यवस्था न होने पर नाराजगी प्रकट की। दो घायलों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।
मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से मऊ की तरफ जा रही एक बोलेरो दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के समीप अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे जा रहे राहगीरों, और साइकल सवारों को टक्कर मारते हुए चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घायलों में हकीकतपुरा निवासी 45 वर्षीय राधिका पत्नी नखड़ू, इसका पुत्र कृष्णा, 60 वर्षीय मुहम्मद इसराईल, 55 वर्षीय विमला पत्नी भिखम, डोमनपुरा निवासी 25 वर्षीय मुहम्मद जमाल पुत्र मुहम्मद आरिफ, बैजापुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामजनम को चोटें आई। घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट की कमी के चलते मरीजों को काफी देर तक इलाज नहीं हो सका। काफी देर तक वार्ड ब्वाय एवं प्रशिक्षुओं ने ही दवा इलाज का जिम्मा संभाले रखा।
मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदंबा सिंह ने सीएमओ से इस संबंध में नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि वह इसकी शिकायत सीधे जिलाधिकारी से करेंगे। दुबारी संवाददाता के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के पचई पट्टी निवासी राधेश्याम मौर्या गुरुवार को सब्जी लाने के लिए बाजार गया था।
रास्ते में उसे एक बोलेरो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। बताया जाता है कि राधेश्याम मूकबधिर भी है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वीरेंद्र चौहान