फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   seven injured

मनबढ़ों ने चाकूबाजी कर सात को किया घायल

Fri, 15 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
seven injured
औजार बरामद। - फोटो : amar ujala
घोसी नगर में साइकल सवार दो मनबढ़ युवकों ने गुरुवार की रात  मधुबन रोड पर खड़े कई लोगों को चाकू से घायल कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। तेज धार हथियार के वार से 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से सरायककुलत निवासी  50 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र टेलहु के गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी मामूली रूप से घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन



गुरुवार की रात्री 10 बजे घोसी नगर के मधुबन रोड कारीमुद्दीनपुर में सड़क के किनारे लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि इस बीच मधुबन मोड़ की तरफ से मोटरसाइकल पर सवार दो युवक आए। इनमें एक के हाथ में धारदार हथियार था। उसने रास्ते  में पड़ने वालों पर वार कर ना शुरू कर  िदया। इससे कारीमुद्दीनपुर  मधुबन रोड पर खड़े नौशाद पुत्र मुहम्मद अली निवासी कारीमुद्दीनपुरभट्टा, 65 वर्षीय हाफिज  तसरिफुल आजम सेवानिवृत शिक्षक शम्सुल उलूम कारीमुद्दीनपुर, 35 वर्षीय इम्तेयाज पुत्र  अबूबकर निवासी सोमारीडीह घायल हो गए।
विज्ञापन



हमले के बाद दोनों युवक पूरब की तरफ से मधुबन रोड से असना नहर की ओर गए। नहर के किनारे होते  हुए आगे बढ़े। नदवल से सवारी पंहुचा कर वापस आ रहे कारीमुद्दीनपुर निवासी  रिक्शा चालक 55 वर्षीय हसमतुल्लाह को घायल करने के साथ उसके पास से मोबाइल और 500 रुपये भी छीन िलए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सराय बड़े निवासी अच्छेलाल राजभर जो लघु शंका करने के लिए नहर पर आया था उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर  दिया। सभी को रात्री में ही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अच्छेलाल  की गर्दन पर गंभीर रूप से चोट के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



घटना की  जानकारी होते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे। सीएचसी में घायला हो भेजा गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है घायलों की सूचना मिली है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांिक घटना के दूसरे िदन भी दोनों हमलावरों के िखलाफ कोई सुराग नहीं िमला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed