{"_id":"67b37fc55a1e1909a901e3d1","slug":"seven-days-before-up-board-exam-10th-class-student-committed-suicide-by-hanging-himself-mau-news-c-20-1-vns1073-892289-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूपी बोर्ड परीक्षा से सात दिन पहले 10वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूपी बोर्ड परीक्षा से सात दिन पहले 10वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह नहर के पास पेड़ से 10वीं के छात्र की फंदे से लाश लटकी मिली। परिजनों के अनुसार, वह 24 फरवरी से होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर चिंतित था l पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
17 वर्षीय किशोर गांव के एक निजी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। पिता ने तहरीर में कहा है कि बेटा रोज की तरह रविवार को तीनों भाई-मां के साथ भोजन के बाद कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन बुलाने गए तो कमरे में न पाकर खोजबीन शुरू की।
इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि 200 मीटर दूर नहर के पास नीम के पेड़ पर बेटे का शव गमछे के फंदे से लटक रहा है। चिरैयाकोट थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, पिता ने यूपी बोर्ड परीक्षा के तनाव में बेटे के इस कदम को उठाने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।