{"_id":"5eea51c08ebc3e4325012b1b","slug":"sensation-from-getting-corona-patient-mau-news-vns530724130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज मिलने से सनसनी
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में बुधवार की देर शाम कोरोना के तीन और नए मरीजों के मिलने से सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी होने पर जिला और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने पर सीएमओ डा. एससी सिंह ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया। बुधवार की शाम तीन मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 तो एक्टिव मरीजों की संख्या आठ हो जाएगी।
बुधवार की देर शाम आई रिपोर्ट में मिले तीन मरीजों में दो रानीपुर ब्लाक के तथा तीसरा नगर क्षेत्र के छोटी रहजनियां का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की हिस्ट्री तलाशने में जुट गई। बुधवार की शाम तीन मरीजों के मिलने पर नगर क्षेत्र में तीन हॉट स्पॉट हो जाएगा। तो रानीपुर ब्लाक में फिर से हॉट स्पॉट
बनेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने तीनों मरीजों के मिलने की पुष्टि की। साथ ही बताया कि तीनों मुंबई से चलकर आए थे। तीनों की सैंपलिंग बीते 13 जून को की गई थी। इनकी रिपोर्ट चार दिन बाद बुधवार को आई है। बताते चले रानीपुर ब्लाक के चितबिसाव, पलिया, खानपुर, महतवाना और जमीन अताउल्लाह में मरीजों के मिलने से इन गांवों में हॉट स्पॉट बनाया गया था। लेकिन बाद में सभी मरीज ठीक होकर घर लौट गए थे।
विज्ञापन
इस बीच बुधवार को पुन: दो गांवों में मरीजों के मिलने से नए हॉट स्पॉट बनेगा। इसक्रम में शहर क्षेत्र में छोटी रहजनियां चौथा हॉट स्पॉट बनाया जाएगा। सबसे पहले भटकुआ पट्टी मुहल्ले में कोरोना संक्रमित दंपत्ति मिले थे। इसके बाद पठानटोला मुहल्ले में फिर हट्टी मदारी और अंत में सहादतपुरा मुहल्ला मुहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। संयोग था कि भटकुंआ पट्टी को छोड़ सभी मरीज बाहर थे।