{"_id":"6a2afe6312d9ebc9d6081258","slug":"semri-jamalpur-overhead-tank-remains-incomplete-even-after-15-years-mau-news-c-295-1-mau1001-146917-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सेमरी जमालपुर ओवरहेड टैंक 15 साल बाद भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सेमरी जमालपुर ओवरहेड टैंक 15 साल बाद भी अधूरा
विज्ञापन
सेमरी जमालपुर स्थित ओवरहेड टैंक।संवाद
- फोटो : दोपहर में छाये बादल - संवाद
घोसी तहसील क्षेत्र के सेमरी जमालपुर में लाखों रुपये की लागत से बना ओवरहेड पानी टैंक करीब 15 साल बाद भी पूरी क्षमता से चालू नहीं हो पाया है।
जल निगम ने वर्ष 2012 में खादी आश्रम के पास इस टंकी का निर्माण कराया था। इनमें लखनी मुबारकपुर, बैरासी, मझवारा, सरवानपुर, पतिला जमीन पतिला, मिश्रौली, चांदपुर और दरियाबाद आदि गांव शामिल हैं। करीब 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद इसका विस्तारीकरण नहीं हो सका है।
वर्तमान में मात्र एक-दो गांवों को ही आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है। समस्या के संबंध में ग्रामीण अनूप कुमार, कमलेश राय, सर्वेश, धीरज, नागेंद्र और रमेश ने बताया कि कई बार इस मुद्दे को लेकर जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन रामेश्वर दयाल ने बताया कि इस मामले की कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। मामले की जांच कराई जाएगी।