फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self to give freedom to the country. Ram Vilas contributed

देश को आजादी दिलाने में स्व. रामविलास का रहा योगदान

Sun, 08 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Self to give freedom to the country. Ram Vilas contributed
घोसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री रामबिलास पांडेय की नौवी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उनके आवास के पास श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्वविधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि पंडित रामबिलास पांडेय का हमसब के अभिभावक के रूप में रहे।राजनैतिक दल अलग होने के बाद भी आप द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कहा कि आज देश व समाज के हित में कार्य करने वालों की जरुरत है।जैसे हमारे देश को आजादी दिलाने में स्व. रामविलास पांडेय की अहम भूमिका रही है।उनकी जीवन से सीख लेकर युवा वर्ग स्वयं को जागृत करते हुए देश व समाज के हित में कार्य करें, यही स्वर्गीय पंडित रामविलास पांडेय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि देश व समाज के हित कार्य करने वालों को समाज सदैव याद करता है।उनके पदचिह्नों पर चलकर स्वयं का नाम रोशन करते हैं।स्व. रामविलास पांडेय के जीवन से संघर्ष की सीख मिलती है। समारोह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, उमाशंकर सिंह, अब्दुल मन्नान खान, किसान नेता देवप्रकाश राय, अरविंद पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।आयोजक रमेशचंद पांडेय व उमेशचन्द्र पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर रमेशचंद्र पांडेय, उमेशचंद पांडेय, दिनेशचंद ,मुकेशचंद, पूर्व चेयरमैन जेपी मिश्रा, शिक्षक नेताजयनारायण,शेखहिसामुद्दीन,जनार्दन सिंह, विजयप्रकाश पांडेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिंद यादव, जनार्दन सिंह ,हिसामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed