फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self. Chaudhary Charan Singh led all the sections and fought for the farmers.

स्व. चौधरी चरण सिंह ने सभी वर्गों का नेतृत्व करते हुए किसानों की लड़ाई लड़ी

Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Self. Chaudhary Charan Singh led all the sections and fought for the farmers.
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बुनकर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को सादगी से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीब, मजलूम, किसान सहित सभी वर्गों का नेतृत्व करते हुए किसानों की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जनपद के चारों विधानसभाओं में सम्मेलन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा मऊ प्रभारी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम में कहा कि चौधरी चरण सिंह के पथ पर चल के उनके सपनों का साकार करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह से सीख लेकर वह किसानों के प्रति समर्पण की भावना जागृत करेंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राज मंगल यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुसूधन त्रिपाठी,अनिल जायसवाल, अकरम प्रीमियर, प्रेमचंद चौहान, रामकरण यादव, सम्पत मौर्या,वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र राजभर, त्रिभुवन भारती, संजय सिंह, ओमनारायण शर्मा, बनवारी राम, पूजा राय, मंशा राजभर, शशिकांत राय, स्वामीनाथ राय, नजीर अहमद,सर्वेश कुमार, नियाज शाही, शोहेल, सुभाष गुप्ता, हरि शंकर सोनकर, सिकंदर प्रसाद तथा रमा शंकर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed