फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seeing Meena's meaning, Devnath also left the body, funeral will be held on a pyre

मीना की अर्थी देखते देवनाथ ने भी छोड़ा देह, एक चिता पर होगा अंतिम संस्कार

Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing Meena's meaning, Devnath also left the body, funeral will be held on a pyre
बुजुर्ग दंपति मीना देवी व उनके पति देवनाथ प्रजापति।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। दुबारी कस्बे में मंगलवार को बुजुर्ग दंपति ने एक साथ दम तोड़ दिया। पहले बीमार पत्नी ने दम तोड़ा, वहीं उसकी उठती अर्थी देखकर पति भी वियोग में चल बसा। उनकी मौत की घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। दोनों का अंतिम संस्कार परिजन एक साथ एक चिता पर करेंगे। देवनाथ के भतीजे राजीव प्रजापति ने बताया कि 75 वर्षीय मीना देवी दो महीने से बीमार चल रही थीं। परिवार के साथ ही 85 वर्षीय पति देवनाथ प्रजापति अस्वस्थ होने के बाद भी उनकी देखभाल करते थे। दोनों संसार से एक साथ विदा लेने की बात करते थे। सोमवार शाम सात बजे मीना का निधन हो गया। मंगलवार को शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। परिजन अर्थी लेकर घर से निकलने वाले थे कि अचानक देवनाथ की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनका भी निधन हो गया। ऐसे में परिजन शोकाकुल हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि शायद भगवान ने दंपती की सुन ली। इसके बाद दंपती की अर्थियां एक साथ उठीं। दोहरी घाट सरयू तट पर दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed