फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security will remain attentive to festivals

पर्वों पर सुरक्षा रहेगी चौकस

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Security will remain attentive to festivals
शांति समिति शांति समिति की बैठक में डीएम निखिलचन्द्र शुक्ला।की बैठक में डीएम निखिलचन्द्र शुक्ला।
अक्तूबर माह से शुरू हो रहे त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों के संग दोनों समुदाय के संभ्रांत लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व उत्साह और उमंग बिखेरने के लिए होते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पड़ने वाले पर्वों को सभी आपस में जुलकर मनाएं। यह त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, हमें एक  दूसरों सेे खुशियां बांटनी चाहिए। जिलाधिकारी ने  पीस कमेटी के सदस्यों एवं जनपद वासियों को आश्वास्त किया कि प्रशासन आपके सहयोग के लिए चौबीसों घंटे आपके साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने रामलीला कमेटी के  अध्यक्ष भरत लाल राही और ताजिया कमेटी के अध्यक्ष इकबाल से सहमति ली। साथ ही विश्वास जताया कि त्यौहारों को संपन्न कराने में दोनों अपनी महती भूमिका अदा करेंगे। बोले नगर से लेकर पूरे जिले में अगर किसी भी स्थान पर समस्या आती है, तो शासन प्रशासन से  तुरंत संपर्क करें। ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सकें। बोले यदि कोई भी  व्यक्ति काम व्यवधान उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही  की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को लेकर जो भी समस्याएं आड़े आए उसका निस्तारण करने का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया। बोले जो भी सड़के टूटी या गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, उसको नगर पालिका और लोक निर्माण, नगर पंचायत  समय से दुरुस्त करा लें।


उन्होंने त्यौहारों पर डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित मानक के आधार पर करने को कहा। डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को त्यौहार से पूर्व राशन का वितरण कराने का आदेश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गतवर्ष की भांति  त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल के साथ ही अतिरिक्त  आरएएफ के साथ पीएसी के साथ सिविल फोर्स, डीजीटल वालिंटीयर्स को लगाया जाएगा। इसके अलावा पांच ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जो कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके  खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed