फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security increased at railway station, checking campaign started

Mau News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, चला चेकिंग अभियान

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Security increased at railway station, checking campaign started
मऊ। गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और माघ मेले को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मऊ जंक्शन पर शुक्रवार को डाग स्क्वायड ने चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ करने के साथ सामग्री आदि की भी जांच की। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में दस्ता ने रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन स्टैंड, वाशिंग पिट, वाशिंग पिट से सटे सिविल एरिया की चेकिंग की गई। स्टेशन पर बैठे यात्रियों को किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने, लावारिस वस्तु मिलने पर आरपीएफ को सूचित किए जाने, जहरखुरानों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर रुकने वाली कुछ ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम में जीआरपी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, आरपीएफ उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला, संजीव कुमार मिश्रा, निरीक्षक राम नयन सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed