फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security guards of the Electricity Corporation did not receive their honorarium for three months.

Mau News: बिजली निगम के सुरक्षा गार्डों को तीन महीने का नहीं मिला मानदेय

Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Security guards of the Electricity Corporation did not receive their honorarium for three months.
मानदेय जारी करने की मांग लिए अधीक्षण अभियंता बिजली निगम के कार्यालय पर इकट्ठा हुए भूतपूर्व सैनि
देश की सेवा करने के बाद अब बिजली निगम के कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे भूतपूर्व सैनिकों का मानदेय जारी करने के लिए अधिकारी घूस मांग रहे हैं। ये आरोप मंगलवार को अधीक्षण अभियंता मऊ के कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे भूतपूर्व सैनिकों ने लगाया।
विज्ञापन

28 सुरक्षा गार्डों का तीन माह का 26 लाख रुपये मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बिजली निगम के दो बाबूओं पर घूस मांगने और शोषण करने का आरोप लगाया। सुनवाई नहीं होने पर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों ने इस संबंध में 8 अगस्त 2025 और बीते 27 जनवरी को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। 27 जनवरी को व्यक्तिगत मिलकर और 31 जनवरी को सैनिक बंधू की बैठक के दौरान जिलाधिकारी को इस संबंध में प्रार्थनापत्र सौंपा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंपे प्रार्थनापत्र में पत्र में उन्होंने बताया था कि जिले में बिजली निगम के सभी डिवीजन में 28 भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व सैनिक कल्याण निगम वाराणसी द्वारा सुरक्षा गार्ड का अनुबंध 31 अगस्त 2025 को समाप्त होने वाला था।
अनुबंध बढ़ाने के संबंध में पूर्व सैनिक कल्याण निगम वाराणसी कार्यालय से 6 जून 2025 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भेजा गया था। लेकिन तत्कालीन अधीक्षण अभियंता द्वारा कहा गया कि आप लोग ड्यूटी करते रहिए बैक डेट से सितंबर माह से अनुबंध कराया जाएगा।
उनके जाने के बाद वर्तमान अधीक्षण अभियंता द्वारा सितंबर 2025 अनुबंध कर दिया गया। अनुबंध में देरी कारण अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तैनात दो बाबुओं को बताया। इस दौरान जिला पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह, विनोद कुमार मौर्य, लक्ष्मण राजभर, शत्रुघ्न पांडेय, प्रमोद कुमार, पवन सिंह, समीम अहमद, राज विजय यादव आदि सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।

26 लाख रुपये मानदेय है बकाया

जिला पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह, विनोद कुमार मौर्य, लक्ष्मण राजभर, शत्रुघ्न पांडेय, प्रमोद कुमार, पवन सिंह, समीम अहमद, राज विजय यादव, राजेंद्र यादव, लल्लन यादव, रामआशीष, महेंद्र यादव, चंद्रभान पाल, अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार भारती, राजेश कुमार सिंह, होशीला सिंह यादव, रमेश, जितेंद्र कुमार यादव, विनोद कुमार, बृजेश यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्र चौहान, रमेशचंद्र चौहान, दारा सिंह, हरेंद्र खरवार, राम सिंह, शिव कुमार सिंह का 26 लाख रुपये मानदेय रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed