{"_id":"65316dd49a4ce826d008005f","slug":"secretary-could-not-show-records-of-development-works-mau-news-c-295-1-mau1002-3971-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विकास कार्यों का अभिलेख नहीं दिखा पाए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विकास कार्यों का अभिलेख नहीं दिखा पाए सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के निर्देश और ग्रामीणों की शिकायत पर लोकपाल विनिता पांडेय बृहस्पतिवार को फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत अम्मा भेलऊर और लौवासाथ पहुंची और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। कुछ लोगों द्वारा जांच कार्य को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। विकास कार्यों का अभिलेख नहीं दिखा पाने पर अम्मा भेलऊर के सचिव को फटकार मिली।
अम्मा भेलऊर निवासी सूरज यादव और रमेश यादव ने जिलाधिकारी से दुबारी सिवान से देवेंद्र यादव के घर तक चकरोड निर्माण में धांधली की शिकायत कर जांच की मांग किया था। लोकपाल सुबह 11 बजे अम्मा भेलऊर पहुंची। जहां सचिव द्वारा मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चकरोड का निर्माण तीन वर्ष पूर्व होना बताया। इसके बाद लोगपाल लौवासाथ पहुंची। सुग्रीव यादव द्वारा विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। लोकपाल की जांच में बड़ी खामियां मिलीं। जॉबकार्ड में सबसे अधिक अनियमितता मिली। कमियां पाए जाने पर लोकपाल ने दोनों ग्राम प्रधानों और सचिवों को फटकार लगाई।
लोकपाल विनीता पांडेय बताया कि अम्मा भेलऊर में बड़ी धांधली हुई है। सचिवों द्वारा अभिलेख नहीं दिया जा सका। जांच कार्य प्रभावित करने की कोशिश की गयी। शिकायत कर्ता को भी मौके से भगा दिया गया। अभिलेख तलब किया गया है, मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि लौवासाथ में जॉबकार्ड में अनियमितता मिली है।