फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secondary schools open, admission process started

माध्यमिक विद्यालय खुले, शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools open, admission process started
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालय सोमवार से खुल गए। केवल प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पहुंचे। नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। साथ ही शिक्षकों ने अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं नगर में संपूर्ण लाकडाउन होने के चलते नगर के माध्यमिक विद्यालय बंद रहे। कालेज प्रशासन की तरफ से स्कूल भवन, फर्नीचर आदि को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 319 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले के माध्यमिक विद्यालय खुल गए। विद्यालयों पर प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को वाट्सएप से जोड़ने तथा नौवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों तथा अभिभावकों को प्रेरित किया। एनसीईआरटी की पुस्तक क्रय कराने की रणनीति तय करने में लगे रहे।
विज्ञापन

शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल भवन, फर्नीचर आदि को सैनिटाइज किया गया। विद्यालय आने वाले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग कर अंदर जाने दिया गया। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि नगर के सभी माध्यमिक विद्यालय खुले रहे। शासन के निर्देश पर सभी कामकाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed