फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secondary school students will be taught to create QR codes

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को सिखाया जाएगा क्यूआर कोड बनाना

Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Secondary school students will be taught to create QR codes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को जिले के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों मेें क्यूआर कोड फॉर फ्लोरा (पेड़-पौधे और वनस्पतियों) के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इनमें छात्रों को पेड़-पौधों और वनस्पतियों के लिए क्यूआर कोड बनाने और उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल दक्षता विकसित करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित विभिन्न बोर्ड के 550 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शैक्षिक ज्ञान के साथ अपने पर्यावरणीय परिवेश को सुधारने और बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम पृथ्वी के संरक्षण और जीव व वनस्पतियों के जागरूकता दिवस के रूप में मनाए जाएंगे। जिसके तहत विद्यार्थी अपने आसपास, विद्यालय परिसर या नजदीकी पार्क में जाकर पेड़, पौधों और वनस्पतियों का क्यूआर कोड बनाएंगे। हर पेड़-पौधे का अलग-अलग क्यूआर कोड होगा। जिसमें उस पेड़ के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ईको क्लब फॉर मिशन के माध्यम से आयोजित होने इस कार्यक्रम के तहत सभी क्यूआर कोड की जानकारी पोर्टल पर अपलोड भी करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनेगा क्यूआर कोड

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में गठित इको क्लब के नोडल शिक्षकों की तरफ से विद्यालयों में विद्यार्थियों का समूह बनाया जाएगा। इसके बाद पेड़-पौधों को सूचीबद्ध करना होगा। हर पेड़-पौधे का डाटाबेस तैयार कर उसकी विश्वसनीय जानकारी लिखनी होगी। जिसकी एक वर्ड फाइल या टैक्स्ट फाइल गूगल ड्राइव पर अपलोड करनी होगी। फिर क्यूआर कोड बनाने के लिए www.qr.io या www.qrcode-monkey.com आदि पर जाकर नि:शुल्क क्यूआर कोड जनरेट कर टैक्स्ट फाइल में पूरा विवरण टाइप करना होगा। क्यूआर कोड को प्रिंट कराकर लेमिनेट करना होगा और क्यूआर कोड को उस संबंधित पेड़ पर लगाना होगा। जिससे कोई भी व्यक्ति उसे स्कैन कर पेड़ों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगा। जिसके बाद सभी प्रधानाचार्यों को इसकी डिटेल इको क्लब के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में 22 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। - वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed