फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secondary and council schools open amidst half-incomplete preparations

आधी अधूरी तैयारियों के बीच खुले माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय:

Thu, 01 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Secondary and council schools open amidst half-incomplete preparations
कोरोना संक्रमण के चलते बीते 24 मार्च से बंद स्कूल करीब सौ दिन बाद एक जुलाई यानि बृहस्पतिवार को खुले लेकिन तैयारियां आधी अधूरी रही। यह अलग बात है कि स्कूल खुलने पर सिर्फ शिक्षकों को ही विद्यालय आना था। लेकिन साफ सफाई और व्यवस्थाओं का अभाव दिखा। पहले दिन शिक्षकों ने प्रशासनिक कार्य करने के साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया। कंपोजिट बजट जारी होने के बाद भी कई विद्यालयों में गंदगी फैली थी तो कई में जलभराव था, इसके लिए जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन

बताते चले मऊ जिले में 67 सहायता प्राप्त, 14 राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहित 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित है, इनमें लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार से माध्यमिक तथा परिषदीय विद्यालय खुल गए, लेकिन शिक्षक विद्यालय तो आए, लेकिन तैयारी आधी अधूरी दिखी। यही नहीं विद्यालय कैंपस में गंदगी का अंबार लगा रहा। नगरीय क्षेत्र के कई विद्यालयों का परिवेश बेहद खराब मिला। प्रधानाध्यापक बजट का रोना रो रहे थे। नगर के क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बकवल पहले दिन खुला। विद्यालय कैंपस में जलजमाव रहा। परिसर घास से पटा था। साफ सफाई व्यवस्था दयनीय मिली। इसी क्रम में पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय पहले दिन खुला। विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित मिला। परिसर में साफ सफाई की स्थिति दयनीय थी।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार शासन के फरमान पर बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालय खुले लंबे समय तक विद्यालय बंद होने की वजह से गंदगी मिली। शिक्षक और रसोईयां सब मिलकर विद्यालय की साफ-सफाई करते नजर आए। प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने बताया कि बच्चों को ऑन लाइन शिक्षा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालय खुले। शिक्षकों ने प्रशासनिक कार्य करने के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed