फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second Brahmacharini worshiped in Durga temples:

दुर्गा मंदिरों में की गई द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना:

Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Second Brahmacharini worshiped in Durga temples:
बडरांव ब्लाक क्षेत्र के मांदीसिपाह बाजार स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। माता के जयकारे और घंटे-घड़ियालों से मंदिर गूंजते रहे। तड़के से ही नगर के शीतला माता धाम, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मां के दूसरे स्वरूप द्वितीय ब्रह्मचारिणी का पूजन अर्चन किया गया। सुबह से ही लोग माता के दरबार में दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो देवी के जयकारे से गूंजता रहा। यही स्थिति वनदेवी धाम की थी। यहां भी देवी की पूजन अर्चन के लिए लंबी कतार लगी थी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी पूजन अर्चन का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने माता के द्वितीय स्वरूप का दर्शन का अपने को धन्य समझा। मंदिरों के आसपास पूजन सामग्रियों की अस्थायी दुकानें भी लगी रही। बच्चों में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा।

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन वनदेवी धाप पर दर्शन के पूर्व पूजन सामग्री की दुकान पर जुटे श्रद्घालु?

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन वनदेवी धाप पर दर्शन के पूर्व पूजन सामग्री की दुकान पर जुटे श्रद्घालु?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed