फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seats in Mumbai, Kolkata trains are full till after May 20

Mau News: मुंबई, कोलकाता की ट्रेनों में 20 मई के बाद तक सीटें फुल

Wed, 09 Apr 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seats in Mumbai, Kolkata trains are full till after May 20
मऊ। गर्मी के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी और लंबी वेटिंग लिस्ट रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। मुंबई, गुजरात और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में 20 मई के बाद तक सीटें फुल हैं। वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। स्कूल की बंद होने पर जो लोग योजना बना रहे होंगे उनकी गर्मी छुट्टी फीकी पड़ सकती है। वहीं दिल्ली जाने वालों को राहत मिलेगी, इस रूट की ट्रेनों में एसी कोच में अधिकांश सीटें खाली हैं। जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा लिया है उन्हें तो राहत है, लेकिन अब घूमने की योजना बनाने वाले तत्काल टिकट पर निर्भर हैं। लेकिन तत्काल टिकट पर भी दलाल ग्रहण लगाकर बैठे हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रेलवे 15 मिनट का समय देता है। इतने समय में रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर लाइन में खड़े केवल दो या तीन लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल पाता है। वहीं इन 15 मिनट में रेलवे की आईआरसीटीसी की साइट पर यात्री का पैसा कट जाता है, लेकिन टिकट नहीं मिलता। कटा हुआ ये पैसा वापस लेने में भी मशक्कत करनी पड़ती है तब जाकर एक सप्ताह में बैंक खाते में वापस मिलता है। उधर तमाम ऐसी सोशल साइट्स हैं, जिनपर कंफर्म टिकट के 100 फीसदी दावे के साथ यात्रियों से दो से तीन गुना तक पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे हैं। 20 मई को मऊ से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में अभी से रिग्रेट (बुकिंग बंद) दिखा रहा है। एसी कोच में 67 वेटिंग है, जबकि अहमदाबाद एक्सप्रेस में 122 वेटिंग है। मऊ से मुंबई जाने वाली मऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 138, काशी एक्सप्रेस में 188 वेटिंग है। गोदान एक्सप्रेस में 293, दादर सेंट्रल स्पेशल में 149, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 237, बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस में 173 वेटिंग दिखा रहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस में 55 और कोलकाता जाने वाली कोलकाता वीकली एक्सप्रेस में 133 वेटिंग पहुंच गई है। दिल्ली जाने वाली आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में 37 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी में 113, सेकेंड एसी में 24 और फर्स्ट एसी में दो सीट खाली है। आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में 37 वेटिंग, जबकि थर्ड एसी में 145, सेकेंड एसी में 40, फर्स्ट एसी में 4 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


इनसेट -

एक से दो घंटे लेट चल रहीं ट्रेनें
अप्रैल का दूसरे सप्ताह में ही तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में निर्धारित समय से ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अमृतसर से चलने वाली काशगंज गरीब नवाज बुधवार को निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे से 1 घंटा 35 मिनट लेट 1:57 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मऊ एक्सप्रेस एक घंटा चार मिनट और गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट लेट पहुंची। मुंबई से चलने वाली छपरा एक्सप्रेस आठ अप्रैल की भोर में निर्धारित समय 1:45 बजे से 1 घंटा 32 मिनट लेट 3:17 बजे पहुंची। आठ अप्रैल की शाम 6:15 बजे पहुंचने वाली गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस एक घंटा 21 मिनट लेट पहुंची। जबकि सात अप्रैल की रात 8:20 बजे पहुंचने वाली मऊ समर स्पेशल (01123) छह घंटे लेट अगले दिन भोर में 2:25 बजे पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed