फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Search for acid thrower through CCTV camera

Mau News: सीसीटीवी कैमरे से तेजाब फेंकने वाले की तलाश

Sat, 03 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Search for acid thrower through CCTV camera
घोसी। युवती पर तेजाब फेंकने के दो नकाबपोश आरोपियों की तलाश को लेकर शुक्रवार को घोसी की एक टीम ने बैंक के अलावा घटनास्थल पर जांच की। सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि तेजाब प्रकरण में पुलिस जमीनी विवाद के साथ एक अन्य एंगल पर जांच में जुटी है। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की गई हैं। बताया कि इसमें एक टीम घटनास्थल और युवती द्वारा बताए गए बैंक पर पहुंचकर वहां पर सीसीटीवी फुटेज के साथ घटनास्थल के आस पास मौजूद घरों के लोगों से भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बताया कि इससे पहले पहले युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं युवती की स्थिति अब भी नाजुक है। बीते बृहस्पतिवार की दोपहर में बैंक से बीस हजार की नकदी निकालकर घर लौट रही युवती पर उसके गांव के पास बाइक से आए दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब फेंका था। जिसमें वह झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed