{"_id":"65983d9d980a472095093f2b","slug":"sdm-reached-dih-tilak-thakur-to-investigate-found-medicines-sent-for-investigation-mau-news-c-295-1-mau1001-7299-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जांच करने डीह तिलक ठाकुर पहुंचे एसडीएम, मिलीं दवाइयां, भेजी जांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जांच करने डीह तिलक ठाकुर पहुंचे एसडीएम, मिलीं दवाइयां, भेजी जांच को
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव में नहर किनारे डंप मिली सरकारी दवाइयों के मामले को प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को इस मामले में सदर एसडीएम आनंद कनौजिया खुद माैके पर पहुंचे, जहां उन्हें दवाइयां भी मिलीं। इसे एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है।
उधर, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। बताते चले कि इस मामले में बीते बृहस्पतिवार को रतनपुरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामबदन राजभर चीफ फार्मासिस्ट बीबी सिंह तथा फार्मासिस्ट मिथिलेश प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर दवाइंयों को संग्रहित किया। दवाइयों की जांच करने पर पाया गया कि यह कीड़ी मारने की दवा है तो वहीं एक इनहेलर भी मिला था। कीड़ी मारने वाली दवाइयां का बैच टीए 21107 तो इनहेलर का बैच नंबर एस02340 है। दोनों दवाइंयां की एक्सपायर डेट मई 2022 है।
वहीं बैच रतनपुरा सीएचसी का न होने पर इसकी रिपोर्ट भी आला अधिकारियों को भेज दी गई थी। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया ने रतनपुरा विकासखंड के करउत ग्राम पंचायत के डीह तिलक ठाकुर मौजें में शारदा सहायक खंड 32 नहर पर पहुंचे। जहां दवाई फेंकी गई थीं। कुछ दवाइयां जो वहां बिखरी पड़ी थीं, उसे एकत्र कर अपने साथ जांच के लिए भेजने के साथ रतनपुरा सीएचसी पहुंचकर अस्पताल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी दवाइयां के मामले में सीएमओ डॉ. नंद कुमार का कहना है कि उनकी ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। तीन सदस्यीय टीम को पांच कार्य दिवस के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। टीम की ओर से जांच की जा रही है।