फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM inspected liquor shops, gave instructions

एसडीएम ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Sun, 09 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected liquor shops, gave instructions
मधुबन । एसडीएम लालबबू दुबे व प्रभारी निरिक्षक संजीव कुमार दुबे ने रविवार की शाम संयुक्त रूप से कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने ठेकों पर रेट लिस्ट ठीक प्रकार से नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। साथ ही शराब का बिल ग्राहकों को उपलब्ध कराने के निर्देश सेल्समैन को दिए।एसडीएम और इंसपेक्टर ने मधुबन कसबा,दरगाह, नन्दौर, कटघरा, तिनहरी सहित आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

सबसे पहले कस्बे के दरगाह स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा गया। यहां पर टीम ने ठेके के दस्तावेज देखने के साथ ही दुकान में रखा स्टाक भी चेक किया गया। एसडीएम ने दुकान पर ठीक प्रकार से रेट लिस्ट न लगी होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा साथ ही नई लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने कटघरा में स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। एसडीएम ने यहां पर भी रेट लिस्ट ठीक प्रकार से लगाने के निर्देश सेल्समैन को दिए। टीम ने इसके बाद तिनहरी में स्थित शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्समैन को निर्देश दिए कि कोई भी ग्राहक जब भी शराब खरीदते हैं तो वह उन्हें उसका बिल भी उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में मधुबन कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed