फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM inspected community kitchen

एसडीएम ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

Fri, 21 May 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected community kitchen
उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर ने शुक्रवार को तहसील स्थित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन करने में पारदर्शिता लाने का निर्देश मातहतों को दिया ।उपजिलाधिकारी ने तहसील परिसर में संचालित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोग इस किचेन का उपयोग अन्यत्र स्थानों अपने गांवों से आये हुए प्रवासी मजदूरों को इस विषम परिस्थितियों में भोजन उपलब्ध कराने में करें। प्रवासी मजदूरों के हर विषम परिस्थितियों में प्रशासन का हर संभव मदद रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान तहसील प्रशासन सभी प्रवासी मजदूरों के साथ ही साथ असहाय एवं गरीबों के साथ हैं। कहा कि हर विषम परिस्थिति में तहसील प्रशासन को अवगत कराकर मदद ले सकते हैं। तहसीलदार प्रेमचंद्र श्रीवास्तव ने गांव के सक्षम लोगों से अपील किया कि आप सभी प्रवासी मजदूरों के साथ ही असहाय एवं गरीबों की हर संभव मदद करें। इस अवसर पर रामनरेश ,स्टेनो ग्राफर विपिन कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र चौरसिया, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed