फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM got the board installed on the land of village society

एसडीएम ने ग्राम समाज की जमीन पर लगवाया बोर्ड

Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
SDM got the board installed on the land of village society
वलीदपुर। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के सरकंडा गांव में बुधवार को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा होने को लेकर उपजिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को सरकारी बोर्ड लगवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरकंडा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। किसी ने इसकी सूचना लेखपाल और कानूनगो को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल सर्वेश कुमार ने जमीन पर निर्माण के बारे में जानकारी ली। लेखपाल ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी आशुतोष राय को दी। उपजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान लालजी कुमार, रफीक, समसुद्दीन को मौके से हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने प्रधान समेत दो समर्थकों को सशर्त जमानत देकर रिहा किया। साथ ही मौके पर पहुंचकर ग्राम समाज की जमीन पर सरकारी बोर्ड लगवाया। उप जिलाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि प्रधान तथा उनके दो समर्थकों को इस मामले में सशर्त जमानत दी गई है। हिदायत दी गई है कि ग्राम समाज की जमीन पर कोई भी निर्माण न होने पाए। उस जमीन पर सरकारी बोर्ड लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed