फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM arrived at the notice of opening of shop by positive patient

पॉजिटिव मरीज द्वारा दुकान खोले जाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम

Tue, 11 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
SDM arrived at the notice of opening of shop by positive patient
दोहरीघाट। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ने के बाद जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरत रहे हैं। मंगलवार को दोहरीघाट नगर में एक संक्रमित मरीज के दुकान खोले जाने की शिकायत पर घोसी एसडीएम आशुतोष राय दोहरीघाट नगर में पहुंचे। अचानक पहुंचे एसडीएम ने शिकायत का सत्यापन किया, हालांकि संबंधित दुकान न खुली नहीं मिली। लेकिन कई मरीज मिलने के बाद कोई बैरीकेडिंग न होने पर एसडीएम ने काफी नराजगी जताया।
विज्ञापन

बताते चले कि दोहरीघगाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला में पांच तथा सदर बाजार में बीते दिनों दो संक्रमित मरीज मिले थे।मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत द्वारा संबंधित क्षेत्र में कोई बैरीकेडिंग तक नहीं की गई थी। मंगलवार को किसी ने एसडीएम आशुतोष राय को संक्रमित मरीज द्वारा दुकान खोले जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

शाम को एसडीएम ने दोहरीघाट नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जहां कोई बैरीकेडिंग नहीं होना मिला।वहीं लोग भी बेरोकटोक के आते जाते दिखे। जिस पर एसडीएम ने निगरानी समिति तथा जिम्मेदार नगर पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही मिले मरीज की जानकारी लेने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैरीकेडिंग तथा कोई दुकान न खुलने की बात कही। साथ ही लापरवाही मिलने पर कड़ी कारवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम ने संक्रमित मरीज जो होम क्वारंटीन हैं उनकी इलाज सहित अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।इस मौके पर ईओ ऋचा सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed