फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Screws on Mukhtar gang, 12 people were out of district for six months

मुख्तार गैंग पर बढ़ा शिकंजा, 12 लोगों को छह माह के लिए किया जिलाबदर

Wed, 26 Aug 2020 01:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Screws on Mukhtar gang, 12 people were out of district for six months
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिला पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी गैंग के विरुद्घ चलाए गए अभियान के दौरान सुनवाई के बाद 12 लोगों को जिलाबदर करने का आदेश जिलाधिकारी कार्यालय से जारी किया गया।

विज्ञापन


इसमें दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा मुहल्ला निवासी व सभासद अल्तमश, दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ला निवासी अनीस, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी मोहर सिंह, घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी जुल्फेकार कुरैशी, दक्षिणटोला थाने के डोमनपुरा निवासी तारिक, मोहम्मद सलमान, आमिर हमजा, मोहम्मद तलहा, जावेद आरजू के साथ दक्षिणटोला थाने के मिर्जाहादी का पुरा निवासी मोहम्मद हाशिम, राशिद, चिरैयाकोट थाने के नवापुरा गांव निवासी और मुख्तार गैंग का शॉर्प शूटर अनुज कनौजिया को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने जिलाबदर करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


एसपी मनोज सोनकर ने बताया सभी का गैंगेस्टर में चलान किया गया था। मामला डीएम के कोर्ट में लंबित था, सुनवाई के बाद डीएम ने पुलिस की कार्रवाई को सही पाया। लिहाजा सभी को छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश दिय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक शुक्ला के पिस्टल व राइफल का लाइसेंस निरस्त

इसी क्रम में मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े दीपक शुक्ला के एक पिस्टल व राइफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इनके समेत अब तक अंसारी गिरोह के 21 लोगों का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। शुक्ला, नगर कोतवाली के माता पोखरा का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed