फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorpio trampled two women sitting on roadside in mau chaos due to accident

पेड़ की छांव में बैठना बना काल: सड़क किनारे बैठी दो महिलाओं को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, हादसे से कोहराम

Wed, 31 May 2023 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 May 2023 08:41 PM IST
सार

मऊ जिले के खैरा मुहम्मदपुर निवासी दो महिलाएं बुधवार दोपहर बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहीं थीं। तेज धूप होने के कारण दोनों सड़क किनारे नीम के पेड़ की छांव में बैठ गईं। इस दौरान तेज रफ्तार से आई बेकाबू स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन
Scorpio trampled two women sitting on roadside in mau chaos due to accident
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के खैरा मुहम्मदपुर गांव के समीप सड़क के किनारे बैठीं दो महिलाओं को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल दोनों महिलाओं को परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक देख सीएचसी के डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दूसरी घायल महिला को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो सहित भाग निकला।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दोनों महिलाएं गांव के पास ही धुरई चट्टी स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए गईं थीं। घर आने के क्रम में तेज धूप होने के चलते दोनों सड़क किनारे नीम के पेड़ की छांव में बैठ गईं। इस बीच तेज रफ्तार से आई बेकाबू स्कॉर्पियों की चपेट में आ गईं। घटना के बाद भाग रहा वाहन धुरई चट्ठी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

विज्ञापन

स्कॉर्पियो पर लगा था एक पार्टी का झंडा

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी अवधू की पत्नी विमला (50) एवं उसकी पड़ोसी मीरा (45) पत्नी श्यामसुंदर खैरा मुहम्मदपुर से दरगाह जाने वाली सड़क के किनारे बुधवार को बैठी थीं। इस बीच टेसूपार की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो वहां पहुंचते ही बेकाबू हो गई और दोनों महिलाओं को रौंदते हुए चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर एक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी घोसी ले गए। वहां डाक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाॅक्टरों ने मीरा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका विमला के पति अवधू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

घटना ने गांव को झकझोरा

खैरा मुहम्मदपुर गांव में एक साथ दो महिलाओं की मौत से गांव में मातम पसर गया है।  हर कोई इस घटना से आहत दिखा। लोग इस दर्दनाक हादसे की सोच सिहर जा रहे थे। आरोपी चालक को कोसते दिखे। वहीं मृतक विमला के पति और बेटे उमेश, सुनिल, अनिल, रवि के अलावा दूसरे परिजनों की चीत्कार लोगों को दहला दे रही थी। वहीं दूसरी ओर मृतका मीरा के पति श्यामसुंदर और बच्चे शेरू, गोलू, रोहित, निशा और प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल था।

हादसे में युवक की गई जान, सदमे में घायल साथी की दादी ने तोड़ा दम

घोसी कोतवाली के चुम्मानार अहिरानी गांव निवासी दीपक गोंड (20) पुत्र लालाजी अपने साथी गोविंद उर्फ नितेश राजभर (20) पुत्र स्व. विनोद के साथ मंगलवार की देर रात शाम को एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से भोजन करने के बाद दोनों बाइक से मऊ के लिए आ रहे थे। अभी दोनों घोसी कोतवाली के पीड़वल मोड़ पहुंचे ही थे कि मऊ की तरफ से आर ही ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भर्ती कराया।

यहां डाक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोविंद उर्फ नितेश राजभर को स्थिति गम्भीर होने पर मऊ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने उनके पास कागज के आधार पर गांव के प्रधान को घटना की जानकारी दी। उधर घायल गोविंद के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना से उसकी दादी गुलाची देवी (70) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक दीपक तीन भाई संदीप और प्रदीप और बहन मीनू में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed