फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools from 1st to 5th opened from Kovid protocol

कोविड प्रोटोकाल से खुले पहली से पांचवीं तक के विद्यालय

Wed, 01 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Schools from 1st to 5th opened from Kovid protocol
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते पांच माह से बंद पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यालय बुधवार से खुले तो नौनिहालों से गुलजार हो गए। स्कूल आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर अभिभावकों का सहमति पत्र देने के बाद मास्क के साथ विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। पहले दिन अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही। अभी तक अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं हो सका है। 13 लाख निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के सापेक्ष 10 लाख का ही वितरण हो सका है। सत्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध दो हजार पहली से पांचवीं तक के विद्यालयों में लगभग दो लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। पहली से पांचवीं तक के परिषदीय विद्यालयों में मुहल्ला क्लास संचालित हो रही थी। जबकि अन्य विद्यालयों में आनलाइन क्लास संचालित हो रही थी। शिक्षकों ने कोर्स कवर करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शासन की तरफ से जो निशुल्क पाठ्यपुस्तक तथा निशुल्क ड्रेस बांटा जाना है।लगभग 13 लाख के सापेक्ष 10 लाख निशुल्क पाठ्यपुस्तक ही आ पाई है। दो सेट निशुल्क ड्रेस के लिए धन बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजा जाना था, जो अभी तक नही भेजा गया है। जिस कारण कुछ बच्चे बिना ड्रेस के आए। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की खेप आ रही है। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed