फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School students showed stamina in sports competition

खेल प्रतियोगिता में स्कूली छात्रों ने दिखाया दमखम

Thu, 20 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
School students showed stamina in sports competition
कोपागंज के भेलाबंध न्याय पंचायत में खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र।संवा? - फोटो : MAU
कोपागंज।ब्लाक क्षेत्र के सेनुराइच स्थित आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने अलग अलग प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय भेलाबांध का दबदबा रहा। प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक संवर्ग में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यायल भेलाबांध के विवेक कुमार प्रथम तो अंकुर कुमार कंपोजिट विद्यालय लिलारी भरौली द्वितीय रहे।इसी क्रम में बालिका संवर्ग प्राथमिक स्तर में रोशनी अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय भेलाबांध प्रथम तथा प्रतिभा कंपोजिट विद्यायल कनियारीपुर दूसरे स्थान पर रही।जबकि 100 मीटर दौर प्राथमिक स्तर बालक संवर्ग में निखिल कुमार अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर प्रथम अंकुर कुमार लिलारी भरौली द्वितीय तथा 100 मीटर वालिका संवर्ग में अंग्रेजी माध्यम भेलाबांध प्रथम ओर कंपोजिट विद्यायल की प्रतिभा दूसरे स्थान पर रहीं।इसी प्रकार कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक कंपोजिट विद्यालय लिलारी भरौली प्रथम ,प्राथमिक विद्यायल भर्तिया कादीपुर दूसरे स्थान पर रही।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेंदुराईच संजय कुमार यादव,राजेश कुमार गुप्ता, शकील अहमद ,संजय कुमार ,अशोक कुमार मिश्र ,शिवकांत सिंह ,हरिशंकर, अरुण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed