फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School kidnapping attempt kidnapped

स्कूल से शिक्षिका के बच्चे के अपहरण की कोशिश

Fri, 31 Aug 2018 10:52 PM IST
mau
mau Updated Fri, 31 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
School kidnapping attempt kidnapped
बच्चे के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : mau
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से शुक्रवार की सुबह एक शिक्षिका के बच्चे का बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। पीड़ित शिक्षिका का पति भी बहरीपुर में शिक्षक है। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। पति शिक्षक की दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बकवल निवासी पूजा साही पत्नी अनिरुद्ध शाही प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। शुक्रवार को वह अपने साढ़े तीन वर्षीय पुत्र हर्ष को लेकर स्कूल आई हुई थी। हर्ष विद्यालय प्रागंण में खेल रहा था। इसी बीच नीले रंग की अपाचे बाइक पर 30 से 35 उम्र के दो युवक वहां पहुंचे और हर्ष को पहले मोबाइल और बाद में बिस्कुट का लालच देकर बुलाया। इसी दौरान स्कूल की एक अन्य शिक्षिका ने हर्ष को अंजान लोगों के साथ देखा तो शोर मचाते हुए उनकी तरफ दौड़ी।
विज्ञापन


शिक्षिका की आवाज सुनकर पूजा सहित स्कूल के दूसरे स्टॉफ व छात्र बाहर निकले। लोगों को आता देखकर दोनों युवक पिपरीडीह की ओर भाग निकले। उधर दिनदहाड़े स्कूल परिसर से महिला शिक्षिका का बच्चे का अपरहण की जानकारी मिली तो भीड़ जुट गई। किसी ने 100 डायल और सरायलंखसी पुलिस को सूचना दे दी। घटनाक्रम से शिक्षिका सदमे में थी। सूचना मिलने पर हरदसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात शिक्षिका का पति भी मौके पर पहुंचा। उसने दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed