फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School found open, case filed

खुला मिला स्कूल, केस दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
School found open, case filed
मऊ। कोरोना संक्रमण बढ़ते देख शासन ने 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी मधुबन क्षेत्र के बासुनगर में एक पब्लिक स्कूल बृहस्पतिवार को खुला मिला। भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी ने स्कूल संचालित होता देख स्कूल में पहुंच गए। जिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रधानाचार्य भाग निकले। जिलाधिकारी ने मधुबन एसडीएम को प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद देर शाम क्षेत्रीय लेखपाल निशांत अंशुल राय की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक शिवदेनी उर्फ साधु और प्रधानाचार्य जयप्रकाशके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान मधुबन तहसील क्षेत्र के बासुनगर में उन्हें साधु पब्लिक स्कूल संचालित होते मिला। जबकि स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का शासनादेश बीएसए और डीआईओएस के माध्यम से जारी किया था। स्कूल में बच्चों को देख जिलाधिकारी ने गाड़ी रुकर्वाई। जिलाधिकारी गाड़ी से उतर कर स्कूल में पहुंचे तो देखा कि स्कूल का संचालन हो रहा है और बच्चों के साथ टीचर भी मौजूद थे। स्कूल में कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा था। डीएम ने वहां मौजूद शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को प्रधानाचार्य को बुलाने का निर्देश दिया। इस दौरान पता चला कि डीएम की गाड़ी को आते देख प्रधानाचार्य बाहर चले गए हैं। डीएम ने एसडीएम मधुबन लाल बाबू दूबे को आदेश दिया कि शासनादेश का उल्लंघन कर प्रधानाचार्य ने स्कूल खोला। ऐसे में स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। डीएम के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed