{"_id":"58c55f354f1c1be618dc5119","slug":"save-exercise-kidney-and-liver","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम कर बचाएं किडनी और लीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम कर बचाएं किडनी और लीवर
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रविवार को शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शारदा नारायण हास्पिटल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान डॉ संजय सिंह ने किडनी की बीमारी से बचने के लिए लोगों को अहम सुझाव दिए। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि किडनी की बीमारियां खतरनाक रूप सेे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि किडनी की बीमारियों का मुख्य कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पेशाब की नली में संक्रमण होना , गुर्दे की पथरी का होना, गठिया एवं लीवर की बीमारी का होना, लीवर की बीमारी होना, अनुवांशिक बीमारी, शरीर का वजन का अधिक होना, हर्बल दवाओं का अत्यधिक प्रयोग करना इत्यादि है।
किडनी की बीमारी के लक्षण के बारे में डॉ. सिंह ने बताया कि पेशाब के दौरान अत्यधिक दर्द एवं जलन होना,बार बार कम मात्रा में पेशाब का होना , पेशाब में खून आना,सांस का फूलना, थकावट का होना, शरीर में सूजन का होना,भूख न लगना और चेहरे और पैरों में सूजन होना इत्यादि किडनी रोग के लक्षण हैं।
डा. संजय सिंह ने किडनी की बीमारी के बचाव के बारे में बताया कि उच्च रक्तचाप एवं डायबीटीज पर नियत्रंण रखना लाभप्रद होता है। कहा कि अतिरिक्त नमक का प्रयोग कम करें। प्रतिदिन पानी का सेवन आठ से दस गिलास तक करें। किडनी के मरीजों के लिए काफी एवं चाय का सेवन और धूम्रपान कम करना चाहिए। बिना डाक्टर की सलाह के दर्द की दवाओं का प्रयोग न करना चाहिए। प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करके किडनी की बीमारी से बचा जा सकता है। डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे जिससे गुर्दे में होने वाले पथरी से बचा जा सकता है तथा गुर्दे का फेल होने की संभावना कम से कम हो जाती है। इस अवसर पर रोटरी क्लब सचिव श्री अजीत सिंह, डॉ. एजेड अंसारी,डॉ. अनस,डॉ. गुलाम, डॉ. सम्स,डॉ. सतीश, शिवकुमार आदि रहे।