फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saturday's lockdown should be withdrawn in industry interests

उद्योग हितों में वापस लिया जाए शनिवार का लॉकडाउन

Fri, 21 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saturday's lockdown should be withdrawn in industry interests
मऊ। व्यापार व उद्योग हितों में शनिवार का लॉकडाउन वापस लिया जाए। व्यापारियों को किसी भी प्रकार से शोषित व उत्पीड़ित न किया जाए। उक्त मांगे हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता के। वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारी हितों के लिए आयोजित बैठक में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश की वीकेंड लॉकडाउन अविलंब संशोधन किया जाए। क्योंकि दो दिनों की लगातार बंदी से बाजारों में बिक्री पूरी तरह से ठप हो जा रही है। इसका प्रभाव मऊ की साड़ियों की बुकिंग पर भी पड़ रहा है। शनिवार के दिन ही गाठों की पैकिंग व बुकिंग होती है। उस पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि नगर में छोटे-छोटे होटल्स, रेस्टोरेंट तथा हलवाई, मिठाई की दुकानों पर भी इस दो दिन की दिन की लगातार बंदी का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि यदि बहुत आवश्यक हो तो यह लगातार बंदी न करके दो अलग-अलग दिनों में बंदी के दिनों को सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि गत दिनों बलिया के बिल्थरा रोड में एसडीएम द्वारा व्यापारी को सरेआम डंडे से पीटने की घटना का जितना भी निंदा किया जाए वह कम है। बैठक में युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव, आनंद गुप्ता, कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, गामा यादव, सुनील यादव, दिनेश कुमार, हाजी अनवर अली, हाजी इफ्तेखार, सुभाष चंद्र कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed