फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu River is 50 cm away from the danger mark; people are alarmed by the river's turbulent state.

Mau News: खतरा बिंदु से 50 सेमी दूर है सरयू नदी, नदी के उग्र तेवर से सहमे लोग

Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saryu River is 50 cm away from the danger mark; people are alarmed by the river's turbulent state.
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु की ओर बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों के दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। मंगलवार को नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के उग्र तेवर से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। मंगलवार को नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.40 मीटर रहा। सोमवार को 69.30 मीटर रिकार्ड किया गया था। नदी नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेमी नीचे बह रही थी। नदी के उग्र तेवर से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न धरोहरों का अस्तित्व खतरे मेें पड़ गया है।वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों के लोग नदी के रुख से दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed