{"_id":"6553bbdccbcb05be6704e237","slug":"saree-shop-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-mau-news-c-295-1-mau1002-4979-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शार्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शार्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के नगर के नियाज मोहम्मद पुरा स्थित नोमानी कटरा में मंगलवार की भोर में शार्ट-सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लग गई। इसमें दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाई।
शहर कोतवाली के सिंधी कालोनी निवासी नरेश और दिलीप सिंधी की नियाज मोहम्मद पुरा स्थित नॉमिनी कटरा में साड़ी की दुकान है। दीपावली के चलते दुकान बंद थी। मंगलवार की भोर में दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देख स्थानीय लोगों ने दोनों के साथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा की अगुवाई में अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन बंद शटर को खोलने के प्रयास के बाद भी जब शटर नहीं खुला तो शटर के पिछले हिस्से से घुसकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
धुआं के चलते कुछ न दिख पाने के बाद शटर के हिस्से को काटा गया, जिसके बाद अंदर जाकर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि हादसे में करीब 10 लाख की साड़ियां जलकर राख हो गई हैं।