फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated as National Integrity Day

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated as National Integrity Day
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवसऽ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगलीपिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
विज्ञापन

इस अवसर पर वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इस अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी दमदार प्रस्तुति से शमां बांध दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय ने स्वरचिता प्रेरक कविता थका जरूर हूं, पर हारा नहीं हूं मैं । न जाने अभी भी, कितनों का सहारा हूं मैं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं में ज्योति सिंह ने हरिवंश राय बच्चन की लिखी हुई कविता -खुदा ने नवाजा हमें जिंदगी देकर सुनाकर सबकी तालियां बंटोरी। वही अनन्या सिंह ने हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं - दुष्यंत कुमार रचित इन पंक्तियों को सुना कर के सब का हृदय उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शितिका सिंह, शिखा रावत और सन्नी ने स्वरचित कविताओं के द्वारा शहीदों को याद कर सभा में वीर रस का माहौल बना दिया। अंत में डॉ. पवन कुमार सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के अद्भुत व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा व्यक्तित्व धरती पर यदा-कदा ही पैदा होता है। इस संबंध में उन्होंने एक शेर भी सुनाया - हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है । तब जाकर चमन में कहीं दीदावर पैदा होता है। इस सभा का समापन राष्ट्रगान, वल्लभ भाई पटेल अमर रहे और राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारों से हुआ । सभा में दीपक पराशर, डॉ. बालमुकुंद यादव, डॉ. छविनाथ प्रसाद, चंद्रदीप यादव अमन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
हलधरपुर संवाददाता के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस कॉलेज परिसर में मनाया गया।उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊ केपूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के गृह मंत्री रहते हुए अनेक रियासतों को भारत में विलय कराएं और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। आयरन लेडी इंदिरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1983 में भारत में निर्गुण देशों का सम्मेलन हुआ। इसमें 101 देशों ने हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने कियाऔर विश्व की नेता बन गई उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद बांग्लादेश का सृजन किया और पाकिस्तान के 93हजार सैनिकों को उनके शासनकाल में बंदी बना लिया गया था इंदिरा गांधी का योगदान राष्ट्र विस्मृत नहीं कर सकता। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय, रामानंद यादव, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पटेल जयंती पर शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, बंधुत्व और शांति की शपथ दिलाई। वही इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल पर चित्रकला, खो खो, कबड्डी, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साह से इसमें हिस्सा लेते हुए इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। वही डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी पी जी कालेज में इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई । महाविद्यालय के प्रबन्धक राष्ट्र कुंवर सिंह ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि इंदिरा गाँधी ने देश को एक नया आयाम देने का कार्य किया था इनके समय में देश सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।
दुबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के किशुनपुर उर्फ सुग्गीचौरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय रहे।इस मौके पर प्रकाश बावला ने अपने गीतों के माध्यम से सरदार पटेल के बारे में प्रकाश डाला।इस दौरान संस्थान के प्रबंधक गिरधारी पटेल ने विमला देवी, तुधुरी देवी, धनावती देवी, गुड्डी देवी,मतुली देवी आदि गरीब महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गिरधारी पटेल सहित श्वेता पटेल, रामचंद्र साहनी,लोरिक पटेल, प्रियांशु पटेल, बंदना पटेल आदि उपस्थित थे।

अमिला संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी की ओर से थानीदास अमिला में रविवार को भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जनपद के प्रभारी अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने अपने भाषण में कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन शैली और सोच में जमीन और आसमान का अंतर था। सरदार पटेल की महानता तब और चर्चित हुई जब यह 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का डंका बजाया था। जयंती समारोह में राष्ट्रीय सचिव राम हरि चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव गुड्डू, जवाहर पटेल व नसीरुल्लाह अंसारी,पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed