फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sarayoo mein doob rahe do logon ko bachaaya

सरयू में डूब रहे दो लोगों को बचाया

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sarayoo mein doob rahe do logon ko bachaaya
दोहरीघाट के सरयू नदी के रामघाट पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान म? - फोटो : MAU
दोहरीघाट। सरयू नदी में बृहस्पतिवार को पुलिस जवानों ने दो लोगों को डूबने से बचाया। अपनी जान पर खेल कर यह जवान दो लोगों की जिंदगी बचा गए। यह हकीकत उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर रामघाट पर माकड्रिल के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए की गई थी। लोगों को जागरूक करते हुए यह भरोसा दिया गया कि आपदा के समय प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्क और गंभीर है। एडीएम भानु प्रताप सिंह, एसडीएम घोसी सुरेश कुमार, सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम और तहसीलदार उमेश कुमार सिंह की की मौजूदगी में मार्कड्रिल कर तटवर्ती लोगों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान नदी में डूब रहे व्यक्ति को स्ट्रीमर के सहारे बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान यदि डूब रहे व्यक्ति के पेट में पानी चला गया हो तो उसे निकालने की विधि बताई। बताया गया यदि लाभ न मिलने की स्थित में एंबुलेंस से डूबे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाए। पूर्ति विभाग ने बाढ़ और कटान के समय पशुओं के चारे की व्यवस्था और जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने के बारे में जानकारी दी। एडीएम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नदी तट पर तटवर्ती लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि बाढ़ और कटान के समय वह अपनी सुरक्षा कर सकें। इस दौरान बाल एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज्य विभाग के कर्मचारी, सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, लेखपाल सुधाकर, रामअशीष यादव, अरविंद पांडे, सुशांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed