फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saraswati statue will be installed at 18 places

18 स्थानाें पर स्थापित होंगी सरस्वती प्रतिमाएं

Fri, 23 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 23 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Saraswati statue will be installed at 18 places
 जिले में करीब 18 स्थानाें पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन होगा।
विज्ञापन



  इसके मद्देनजर सरस्वती पूजन करने की सभी तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। वहीं, कलाकार भी प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में लगे हुए थे।


नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला,  सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के करीब 18 स्थानाें पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे।


जहां भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। बसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



   स्थानीय कलाकारों के अलावा गैर प्रांतों के कलाकारों द्वारा भी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मूर्ति कलाकार सरस्वती प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूर्ति कलाकारों की मानें तो लगभग पांच हजार से लेकर 35  हजार से अधिक की सरस्वती प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है।


 प्रतिमा के निर्माण के लिए कलाकारों द्वारा मिट्टी, पुआल, कील, कपड़ा, रंग, पेंट, बांस और रस्सी आदि का प्रयोग किया जाता है।


 इस संबंध में मूर्ति कलाकार रामू प्रसाद ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण आर्डर मिलने पर किया जाता है। जितने कीमत की मूर्तियां बनाने का आर्डर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed