फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saraswati Shishu Mandir Ratanpura hoisted the flag

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा ने लहराया परचम

Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Shishu Mandir Ratanpura hoisted the flag
कोपागंज के देईथान में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद अतिथि। - फोटो : MAU
मऊ। केशव शिक्षा समिति के तत्वावधान में विद्या भारती के तरफ से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मऊ में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के 150 से अधिक भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। अकेले सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा ने 52 पुरस्कार जीते।प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर दोहरीघाट , सरस्वती शिशु मंदिर घोसी ,सरस्वती शिशु मंदिर कोपागंज, सरस्वती किशशु मंदिर मोहम्मदाबादगोहाना, तथा सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा ने प्रतिभाग किया। अकेले सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के भैया बहनों ने कुल 52 पुरस्कार जीते। जिनमें 29 प्रथम पुरस्कार, 19 द्वितीय पुरस्कार तथा चार तृतीय पुरस्कार शामिल रहे। रतनपुरा के भैया रितेश, राज गुप्ता, आदित्य कुमार तथा बहन वंदना यादव, सोनाली शर्मा, अकांक्षा यादव तथा प्रिंसी यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चार-चार खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला प्रमुख महेंद्र नाथ तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रतनपुरा के प्रधानाचार्य सोनू कश्यप ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जनपद के खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्र प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 20 अक्तूबर को महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया कुशीनगर को प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed